Kidney Stones: किडनी हमारे शरीर के सबसे प्रमुख अंगों में से एक है। किडनी का मुख्य काम शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालना और पानी, अन्य तरल पदार्थ, रासायनिक और खनिज के स्तर को बनाए रखना है। यह शरीर में खून को भी फिल्टर करती है। स्वस्थ जीवन के लिए ठीक से काम करने वाली किडनी होनी चाहिए। मनुष्य रोजाना कई तरह पदार्थों का सेवन करता है। इस प्रक्रिया के दौरान कई तरह के विषाक्त पदार्थ शरीर में जमा होते रहते हैं। ऐसे जहरीले पदार्थों का जमा होना शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। कई बार लोगों को किडनी स्टोन यानी पथरी की समस्या होने लगती है।