कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने एक बार फिर इलेक्ट्रिक टूव्हीलर मेकर ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) पर कमेंट किया है। उन्होंने कंपनी की ओर से शिकायतों या रिफंड पर डेडलाइन को लेकर डिटेल्स शेयर न किए जाने को लेकर ओला इलेक्ट्रिक और भाविश अग्रवाल को आड़े हाथों लिया है। कामरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'ओला इलेक्ट्रिक ने रिफंड जारी करने या ग्राहकों की मौजूदा शिकायतों पर एंड डेट तय करने की कोई योजना नहीं बताई है। हमें यह भी नहीं पता कि कोई योजना है भी या नहीं... मैं बस इतना कर सकता हूँ कि भाविश अग्रवाल को बता दूं कि उन्हें एक पब्लिक प्लान बनाना है, जिसमें मुझे नौकरी पर रखना शामिल नहीं है।'
