लखनऊ की एक दुकान में मिल रहा है 24 कैरेट सोने का पान, खाने के लिए हो जाएं तैयार

Golden Pan: मास्टर संजय कुमार चौरसिया का केटरिंग का काम महामारी के दौरान बुरी तरह से ठप पड़ गया। इसके बाद वो लेकर आए एक खास सुनहरा पान। इस गोल्ड पान में एक सिल्वर फीलिंग रहती है और बाहरी हिस्सा सोने से कवर रहता है। एक साल के भीतर ही ये पान पूरी राजधानी में काफी फेमस हो गया है।

अपडेटेड Jul 13, 2023 पर 3:16 PM
Story continues below Advertisement
इस पान को मुंह में डालेंगे आपको सोने, चांदी और केसर का काफी घुला सा स्वाद एकसाथ मिलेगा।

अंजलि सिंह राजपूत

Lucknow Gold Pan: नवाबों के शहर लखनऊ में बिरयानी, कबाब, तंदुरी खानों की ऐसी लजीज रेसिपी मिलती हैं कि लोग इन्हें चखने के लिए खास इस शहर का दौरा करना पसंद करते हैं। शाही दस्तरखान और मसालों के सही इस्तेमाल से बने खाने की खुशबू ने धीरे-धीरे पूरी दुनिया पर कब्जा कर लिया है। खाने के साथ एक्सपेरिमेंट करना सिर्फ नवाबों के बावर्ची की ही खासियत नहीं बल्कि भारत की हर गली में आपको ऐसे सैंकड़ों पकवान मिल जाएंगे।। इन दिनों 24 कैरेट के सोने का पान भी पकवान गली में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब इस पान में ऐसा क्या खास है कि लोग इसके लिए भारी से भारी दाम चुकाने के लिए तैयार हैं चलिए बताते हैं।

काम हो गया था बंद

मास्टर संजय कुमार चौरसिया का केटरिंग का काम महामारी के दौरान बुरी तरह से ठप्प पड़ गया। इसके बाद वो लेकर आए एक खास सुनहरा पान। इस गोल्डन पान में एक सिल्वर फीलिंग रहती है और बाहरी हिस्सा सोने से कवर रहता है। केसर से इसे सजाकर इसे परोसा जाता है। इस पान की कीमत 999 रुपए है। इस पूरे पान को बनना में आधे घंटे का समय लगता है। जैसे ही आप इस पान को मुंह में डालेंगे आपको सोने, चांदी और केसर का काफी घुला सा स्वाद एकसाथ मिलेगा। पान ना सिर्फ रिफ्रेशिंग होता है बल्कि डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए भी अच्छा माना जाता है।

Tata Motors बनी दुनिया की 16वीं सबसे बड़ी गाड़ी कंपनी, निवेश को लेकर अब एक्सपर्ट ने दी यह सलाह

लखनऊ में पेश है पान की नई वैरायटी


लखनऊ के आशियाना चौराहे पर नेशनल पान दरबार है। संजय ने ये दुकान 27 सितंबर 2022 को शुरू की थी। तब से गोल्ड पान पूरे शहर के खानपान का जरूरी हिस्सा बन गया है। इस पान को एक खास कैन में सर्व किया जाता है। यहां पर अलग-अलग फ्लेवर के और भी कई पान हैं। चॉकलेट पान, नवरत्न पान और हर तरह रसीले पान यहां पर लोगों के टेस्ट के हिसाब से शामिल किए गए हैं। नेशनल पान दरबार में सबसे सस्ता पान आप 20 रुपए में खा सकते हैं। इस सस्ते पान का नाम है आधा मीठा पान।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।