Planting in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार (14 जुलाई) को एक दिन में सबसे अधिक पौधे लगाने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। देश की सबसे स्वच्छ शहर के तौर पर पहचाने जाने वाली मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर ने पौधरोपण के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इंदौर ने 24 घंटे में सबसे ज्यादा पौधा लगाने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 51 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। इस अभियान के तहत रविवार को एक दिन में 11 लाख पौधे रोपे गए।
