आमतौर पर लोगों की उम्र हमेशा बढ़ती रहती है। लेकिन मध्य प्रदेश में एक नेता जी के साथ इसके ठीक उल्टा मामला सामने आया है। गांव के सरपंच की उम्र पिछले 9 साल में 5 साल घट गई है। इस मामले को जानकर पूरे इलाके के लोग हैरान रह गए। वहीं प्रशासन के लिए यह किसी शोध से कम नहीं है। वैसे भी जैसे – जैसे उम्र बढ़ती है, लोग बुढ़ापे की ओर आगे बढ़ने लगते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक नेता जी की उम्र बढ़ने के बजाय घटती चली जा रही है।
