Mahakumbh 2025: प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से शुरू हुआ महाकुंभ भक्तों के लिए आस्था का बड़ा केंद्र बन चुका है। लाखों श्रद्धालु रोज संगम में स्नान कर पुण्य कमा रहे हैं। 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान होगा जिसे बेहद खास माना जाता है। मौनी अमावस्या पर लोग गंगा में डुबकी लगाते हैं मौन व्रत रखते हैं और पितरों का तर्पण करते हैं। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान से पापों का नाश होता है और पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
