Get App

महाराष्ट्र में विवाह का अनोखा कार्ड, शेयर बाजार की है थीम, देखेंगे तो चकरा जाएगा दिमाग!

महाराष्ट्र में शादी का एक अनोखा कार्ड वायरल हो रहा है। इसे स्टॉक मार्केट वाले अंदाज में तैयार किया गया है। इस वेडिंग कार्ड में सबसे ऊपर नामी इन्वेस्टर्स झुनझुनवाला, वॉरेन बफेट और हर्षदयाल मेहता का नाम लिखा गया है। विवाह के लिए निवेशक शब्द इस्तेमाल किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2022 पर 10:35 AM
महाराष्ट्र में विवाह का अनोखा कार्ड, शेयर बाजार की है थीम, देखेंगे तो चकरा जाएगा दिमाग!
विवाह की सभी रस्मों को भी शेयर बाजार के शब्दों में लिखा गया है।

विवाह दो लोगों के जीवन का अहम हिस्सा होता है। इसे यादगार बनाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। इस बीच सोशल मीडिया शादी का एक ऐसा कार्ड सुर्खिया बटोर रहा है। जिसकी क्रिएटिविटी देखकर आपका दिमाग चकरा जाएगा। अगर आपको स्टॉक मार्केट के तकनीकी शब्दों का ज्ञान नहीं है तो हो सकता है कि इस कार्ड को समझने में आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़े। इस कार्ड को शेयर मार्केट के अंदाज में तैयार किया तैयार किया गया है। कपल महाराष्ट्र के नांदेड़ के रहने वाले हैं। दूल्हे का नाम डॉ. संदेश और दुल्हन का नाम डॉ. दिव्या बताया जा रहा है।

वेडिंग कार्ड के मुताबिक, दूल्हे के नाम के आगे मेडिसिन लिमिटेड और दुल्हन के नाम के आगे एनेस्थीसिया लिमिटेड लिखा है। डॉक्टर शेयर बाजार के प्रशंसक लग रहे हैं। कार्ड के सबसे ऊपर नामचीन निवेशक झुनझुनवाला, वॉरेन बफेट और हर्षदयाल मेहता का नाम लिखा गया है। इसमें मेहमानों को निवेशक कहा गया है।

कार्ड में स्टॉक मार्केट के शब्दों की भरमार

कार्ड में दोस्तों और परिवारवालों के लिए रिटेल निवेशक (Retail investors) कहा गया है। विवाह की सभी रस्मों को शेयर बाजार के शब्दों में लिखा गया है। 'संगीत' को रिंगिंग बेल, 'रिसेप्शन' को 'इंटरिम डिविडेंड और 'फेरों' को 'लिस्टिंग सेरेमनी' लिखा गया है। वेडिंग वेन्यू को 'स्टॉक एक्सचेंज' का नाम दिया गया है। सभी रस्मों की तारीख भी लिखी गई है। माता-पिता को प्रमोटर्स (promoters) कहा गया है। विवाह को विलय (merger) कहा गया है। वहीं प्रीवेडिंग (pre-wedding) सेरेमनी को भी स्टॉक मार्केट के लिहाज से बयां किया गया है। बता दें कि शादी का यह कार्ड एक साल पुराना है। दूल्हे के भाई ने इसे ट्वीट किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें