Pune Gangrape Case: महाराष्ट्र में पुणे के बाहरी इलाके में अपने दोस्त के साथ घूमने गई एक 21 वर्षीय युवती के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया और उसके पुरुष मित्र से मारपीट भी की। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार (3 अक्टूबर) रात करीब 11 बजे बोपदेव घाट इलाके की है। कोंढवा पुलिस के अनुसार, महिला अपने एक पुरुष मित्र के साथ उस इलाके में गई थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की 10 टीम गठित की गई हैं। कोंढवा पुलिस थाने के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने युवती के पुरुष मित्र के साथ मारपीट भी की।
