Gandhi Jayanti 2024: पीएम मोदी ने बापू और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी ने भी अर्पित की पुष्पांजलि

Mahatma Gandhi Jayanti 2024: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 155वीं जयंती है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिप्रक्ष राहुल गांधी से लेकर केंद्रीय मंत्रियों और दिग्गज राजनेताओं तक ने बापू को याद किया। कई दिग्गज राजघाट पहुंचे और बापू को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। आज पूरा देश उन्हें याद कर उनकी जयंती पर बधाई देने के साथ ही श्रद्धांजलि दे रहा है

अपडेटेड Oct 02, 2024 पर 9:33 AM
Story continues below Advertisement
Mahatma Gandhi Jayanti 2024: महात्मा गांधी जिन्हें लोग बापू के नाम से जानते है। आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।

राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जयंती देशभर में मनाई जा रही है। इस मौके पर हर कोई महात्मा गांधी के अमूल्य योगदान को याद कर रहा है। साथ ही पूरा देश महात्मा गांधी को नमन कर रहा है। पीएम मोदी ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि, सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजघाट पर महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी बुधवार सुबह राजघाट पहुंचे। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि के पुष्प अर्पित किए।  राहुल गांधी और पीएम मोदी के अलावा कई और बड़े नेता भी राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता को याद किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राजघाट पर महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


बता दें कि ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजादी का संग्राम छेड़ने वाले महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने में मुख्य भूमिका निभाई थी। उनके आंदोलन ने लोगों को आजादी के लिए लड़ने की प्रेरणा दी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देश उनके आजादी के प्रति समर्पण के लिए याद रखता है। गांधी जी के जन्म दिवस के दिन यानी 2 अक्टूबर को ही लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती होती है। पीएम मोदी ने देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे। उन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया था। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बापू को किया नमन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी इस खास मौके पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बापू को याद करते हुए एक्स पर लिखा, "संपूर्ण विश्व को शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जीवन अपने आप में एक आदर्श रहा। उनके स्वदेशी, स्वराज के विचार सदियों को प्रेरित करते रहेंगे। गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी जी को कोटि-कोटि नमन।"

Happy Gandhi Jayanti 2024 Wishes: 2 अक्टूबर को भेजें ये खास संदेश,गांधी जयंती की दें शुभकामनाएं, बापू को ऐसे करें याद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।