शनिवार तड़के तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में होसुर के पास टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (Tata Electronics Private Limited) की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट फैक्ट्री के केमिकल गोदाम में आग लग गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई है और न ही कोई घायल हुआ है। होसुर और आस-पास के जिलों से दमकल की 7 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
