Man Spends 6 Hours in Office Toilet: ऑफिस में काम के दौरान ब्रेक लेना आम बात है। लंच, नाश्ता के लिए ब्रेक भी मिलता है। इसके अलावा शरीर को आराम देने के लिए भी आमतौर पर कर्मचारी कुछ समय का ब्रेक ले लेते हैं। लेकिन अगर कोई कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान 6 घंटे तक टॉयलेट (Toilet) में ही गुजारता है तो फिर बॉस का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ना लाजमी है। कुछ ही ऐसा ही मामला चीन में सामने आया है। यहां एक शख्स ऑफिस में काम के दौरान टॉयलेट में 6 घंटे बिता रहा था। ऐसे में इस शख्स को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।
