एक कहावत है कि ऊपर वाला जब भी देता है, तो झप्पड़ फाड़ के देता है। कुछ ऐसा ही अमेरिका में भी हुआ, जहा एक शख्स को लाखों में नहीं बल्कि में करोड़ों की लॉटरी (Lottery) लगी है। 14 फरवरी को कैलिफोर्निया में एक न्यूज कॉन्फ्रेंस में, रिकॉर्ड तोड़ 2.04 अरब डॉलर यानी 16,886 करोड़ रुपए के पॉवरबॉल पुरस्कार के विजेता की घोषणा की गई। कैलिफ़ोर्निया लॉटरी (California Lottery) के अनुसार, एडविन कास्त्रो नाम के इस शख्स ने ये इतिहास में सबसे बड़ा लॉटरी जैकपॉट जीता है। एडविन को 997.6 मिलियन डॉलर यानी 8,277 करोड़ रुपए की एकमुश्त रकम हासिल की।
मल्टी-स्टेट लॉटरी एसोसिएशन के मुताबिक, 29.22 करोड़ लोगों में से किसी एक के पास पावरबॉल जैकपॉट जीतने का मौका होता है और एडविन कास्त्रो वो खुशकिस्मत इंसान निकले, जिन्होंने ये लॉटरी जीती।
कैलिफोर्निया लॉटरी ने कहा, "वह टिकट यूएस लॉटरी इतिहास में सबसे बड़े जैकपॉट का एकमात्र विजेता है! टिकट का नंबर 10-33-41-47-56 और पावरबॉल नंबर 10 से मेल खाता था।"
नवंबर की शुरुआत में, कास्त्रो ने कैलिफोर्निया के अल्टाडेना में एक विनिंग लॉटरी टिकट खरीदा था, जो सभी छह निकाली गई संख्याओं से मेल खाता था। कंपनी के अनुसार, उन्होंने न्यूज कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया, लेकिन एक बयान दिया, जिसे लॉटरी के प्रवक्ता कैरोलिन बेकर उनके हवाले से पढ़ा था।
CNN ने कास्त्रो के बयान के हवाले से कहा, "मैं पॉवरबॉल ड्राइंग जीतकर हैरान और खुश हूं, लेकिन इसका असली विजेता कैलिफोर्निया पब्लिक स्कूल सिस्टम है।"
इस जीत के कारण कैलिफ़ोर्निया के पब्लिक स्कूलों के लिए कुल 156.3 मिलियन डॉलर यानी 1,292 करोड़ रुपए की अतिरिक्त धनराशि मिलेगी होगी, जो एक रिकॉर्ड तोड़ रकम है। डेली अटेंडेंस औसत के आधार पर इनाम का हिस्सा स्कूलों के बीच बांटा जाएगा।
1985 में अपनी स्थापना के बाद से, कैलिफोर्निया लॉटरी ने राज्य के पब्लिक स्कूलों को 41 अरब डॉलर से ज्यादा का दान दिया है। वित्तीय वर्ष 2021-2022 में, इसने पब्लिक स्कूलों में लगभग 2 अरब डॉलर का योगदान दिया। ये रकम राज्य के सालाना पब्लिक स्कूल बजट का लगभग 1% है।
कैलिफोर्निया लॉटरी वेबसाइट के अनुसार, इनाम और रिटेल कंपनसेशन के अलावा, टिकट पर खर्च किए गए हर एक डॉलर का 95 सेंट पब्लिक स्कूलों और संस्थानों को दान किया जाता है।
वेबसाइट ये भी कहती है कि सब्सिडी स्कूलों को बेहतर फैसिलिटी बनाए रखने, सुविधाओं के अपग्रेड रखने और प्रोग्राम को बनाए रखने में मदद करती है। हालांकि, वे राजस्व का प्राइमरी सोर्स नहीं हैं।
कैलिफोर्निया लॉटरी ने कहा, "यह फंडिंग काफी हद तक विवेकाधीन है, जिसका मतबल है कि स्कूल इसका इस्तेमाल बहुत जरूरी, फिर भी अनफंडेड इंस्ट्रक्शनल प्रोग्राम के लिए कर सकते हैं।"