Get App

देने वाला जब भी देता देता छप्पर फाड़ के! इस शख्स की लगी 16,886 करोड़ रुपए की लॉटरी, इतिहास का सबसे तगड़ा जैकपॉट

मल्टी-स्टेट लॉटरी एसोसिएशन के मुताबिक, 29.22 करोड़ लोगों में से किसी एक के पास पावरबॉल जैकपॉट जीतने का मौका होता है और एडविन कास्त्रो वो खुशकिस्मत इंसान निकले, जिन्होंने ये लॉटरी जीती। कैलिफोर्निया लॉटरी ने कहा, "वह टिकट यूएस लॉटरी इतिहास में सबसे बड़े जैकपॉट का एकमात्र विजेता है! टिकट का नंबर 10-33-41-47-56 और पावरबॉल नंबर 10 से मेल खाता था"

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2023 पर 3:25 PM
देने वाला जब भी देता देता छप्पर फाड़ के! इस शख्स की लगी 16,886 करोड़ रुपए की लॉटरी, इतिहास का सबसे तगड़ा जैकपॉट
इस शख्स की लगी 16,886 करोड़ रुपए की लॉटरी (FILE PHOTO)

एक कहावत है कि ऊपर वाला जब भी देता है, तो झप्पड़ फाड़ के देता है। कुछ ऐसा ही अमेरिका में भी हुआ, जहा एक शख्स को लाखों में नहीं बल्कि में करोड़ों की लॉटरी (Lottery) लगी है। 14 फरवरी को कैलिफोर्निया में एक न्यूज कॉन्फ्रेंस में, रिकॉर्ड तोड़ 2.04 अरब डॉलर यानी 16,886 करोड़ रुपए के पॉवरबॉल पुरस्कार के विजेता की घोषणा की गई। कैलिफ़ोर्निया लॉटरी (California Lottery) के अनुसार, एडविन कास्त्रो नाम के इस शख्स ने ये इतिहास में सबसे बड़ा लॉटरी जैकपॉट जीता है। एडविन को 997.6 मिलियन डॉलर यानी 8,277 करोड़ रुपए की एकमुश्त रकम हासिल की।

मल्टी-स्टेट लॉटरी एसोसिएशन के मुताबिक, 29.22 करोड़ लोगों में से किसी एक के पास पावरबॉल जैकपॉट जीतने का मौका होता है और एडविन कास्त्रो वो खुशकिस्मत इंसान निकले, जिन्होंने ये लॉटरी जीती।

कैलिफोर्निया लॉटरी ने कहा, "वह टिकट यूएस लॉटरी इतिहास में सबसे बड़े जैकपॉट का एकमात्र विजेता है! टिकट का नंबर 10-33-41-47-56 और पावरबॉल नंबर 10 से मेल खाता था।"

नवंबर की शुरुआत में, कास्त्रो ने कैलिफोर्निया के अल्टाडेना में एक विनिंग लॉटरी टिकट खरीदा था, जो सभी छह निकाली गई संख्याओं से मेल खाता था। कंपनी के अनुसार, उन्होंने न्यूज कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया, लेकिन एक बयान दिया, जिसे लॉटरी के प्रवक्ता कैरोलिन बेकर उनके हवाले से पढ़ा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें