Mango Benefits: आम को फलों का राजा कहा जाता है। गर्मी के मौसम में इस रसीले और स्वादिष्ट फल को खाने का अपना ही एक अलग मजा है। बचपन से हम देखते और सुनते आ रहे हैं कि आम को खाने से पहले पानी में डाल देना चाहिए। आम को खाने से पहले पानी में 1-2 घंटे के लिए डाल दिया जाता है। कई लोग सोचते हैं कि ऐसा शायद इसीलिए किया जाता होगा कि आम के ऊपर लगी गंदगी साफ हो जाएगी। वहीं कुछ लोग ये भी सोचते होंगे, बाजार से आम लाने पर गर्म रहते हैं तो पानी में डालकर थोड़ा किया जा सकता है।
