Get App

Manoj Tiwari Corona Positive: मनोज तिवारी हुए कोरोना संक्रमित, हल्का बुखार आते ही हो गए क्वारंटीन

दिल्ली से BJP के सांसद मनोज तिवारी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने हल्के लक्षण दिखने पर खुद को आइसोलेट कर लिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 04, 2022 पर 1:23 PM
Manoj Tiwari Corona Positive: मनोज तिवारी हुए कोरोना संक्रमित, हल्का बुखार आते ही हो गए क्वारंटीन
मनोज तिवारी हुए कोरोना संक्रमित

Manoj Tiwari Corona Positive: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party -BJP) के दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) कोरोना संक्रमित हो गए हैं। मनोज तिवारी ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

जैसे ही उन्हें हल्का बुखार और सर्दी हुई उन्होंने अपने आपको आइसोलेट कर लिया था। तिवारी ने ट्वीट कर कहा है कि 2 जनवरी को रात से ही तबियत खराब महसूस कर रहा था। हल्का बुखार और जुकाम होने के कारण कल उत्तराखंड – रुद्रपुर नहीं जा पाया था। टेस्ट में आज पॉजिटिव या हूं। सतर्कता बरतते हुए अपने आप को कल ही आइसोलेट कर लिआ था। कृपया अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें।

तिवारी ने अपने स्टाफ और उनके संपर्क में आने वाले को जांच कराने और एहतियात के तौर पर खुद को क्वारंटीन करने को कहा है। BJP के स्टार प्रचारक तिवारी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाली अपनी आने वाली रैलियों को रद्द कर दिया है। उन्हें 7 जनवरी को लखनऊ में एक रैली को संबोधित करना है। जिसे उनके एक स्टाफ सदस्य ने इसे कैंसल कर दिया है।

मनोज तिवारी के स्टाफ सदस्यों के मुताबिक, मनोज तिवारी दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसके पहले वो दूसरी लहर के दौरान अप्रैल 2021 में पॉजिटिव हुए थे। तिवारी ने 21 दिसंबर 2021 को आखिरी चंडीगढ़ में एक सभा को संबोधित किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें