Video: नोएडा मेट्रो में 'भूत' की एंट्री से मचा हड़कंप! भूल भुलैया की मंजुलिका गेटअप में पहुंची लड़की ने यात्रियों को डराया, देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों की हालत उस वक्त खराब हो गई जब मंजुलिका जैसी दिखने वाली लड़की मेट्रो ट्रेन के अंदर घूमने लगी। लड़की फिल्म भूल भुलैया की मंजुलिका बन कर मेट्रो में बैठ कर लोगो को डरा रही थी। ये वीडियो रविवार का बताया जा रहा है

अपडेटेड Jan 24, 2023 पर 3:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लड़की बॉलीवुड फिल्म भूलभूलैया की फेमस कैरेक्टर मंजुलिका के कॉस्ट्यूम में नजर आ रही है

Manujlika in Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फिल्म ‘भूल भुलैया’ वाली मंजुलिका (Manjulika from Bhool Bhulaiyaa) बनकर मेट्रो में बैठे यात्रियों से मजाक करती नजर आ रही है। वीडियो में लड़की पूरी तरह से बॉलीवुड फिल्म भूल भूलैया की फेमस कैरेक्टर मंजुलिका के कॉस्ट्यूम में नजर आ रही है। इस वीडियो को ऑनलाइन जमकर शेयर किया जा रहा है। जहां कुछ यूजर्स वीडियो देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वहीं अन्य यूजर्स महिला के इस हरकत से खुश नहीं थे। वायरल वीडियो नोएडा सेक्टर 148 के मेट्रो स्टेशन का बताया जा रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों की हालत उस वक्त खराब हो गई जब मंजुलिका जैसी दिखने वाली लड़की मेट्रो ट्रेन के अंदर घूमने लगी। लड़की फिल्म भूल भुलैया की मंजुलिका बन कर मेट्रो में बैठ कर लोगो को डरा रही थी। ये वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो वायरल होने के बाद मेट्रो प्रशासन के संज्ञान में आया है और इसकी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Pakistan Power Outage: पाकिस्तान में ब्लैकआउट के बाद अब बहाल हुई बिजली सेवा, 24 घंटे तक अंधेरे में रहे लाखों लोग


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मंजुलिका के वेश में लड़की पीली साड़ी पहने डरावना मेकअप करके मेट्रो में घूमती नजर आ रही है। लड़की यात्रा कर रहे यात्रियों के सामने जाकर डरावनी आवाज निकालती है और अजीबोगरीब हरकतें भी करती है। इस दौरान सीट पर बैठा एक बच्चा लड़की से डर जाता है। इसके अलावा एक अन्य लड़का हेडफोन से गाने सुनता नजर आता है। लड़की उसके सामने जाती है और चिल्लाने लगती है। ये देखकर लड़का डरकर अपनी सीट से उठ जाता है। इसके बाद लड़की उसके सीट पर बैठ जाती है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर मेट्रो ट्रेन में रील्स बनाने वालों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन इस लड़की की हरकत लोगों को पसंद नहीं आया है। कई यूजर्स ने नाराजगी जताई है। एक यूजर ने लिखा, “अगर उसने इसे सही प्लेमफॉर्म पर किया होता, तो वह एक अच्छी अभिनेत्री होती। नाटक को वास्तविक जीवन में नहीं, बल्कि सिनेमाघरों में सराहा जाता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, "मैं अभी भी सोच रहा हूं कि वह सुरक्षा जांच से कैसे बच गईं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।