Manujlika in Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फिल्म ‘भूल भुलैया’ वाली मंजुलिका (Manjulika from Bhool Bhulaiyaa) बनकर मेट्रो में बैठे यात्रियों से मजाक करती नजर आ रही है। वीडियो में लड़की पूरी तरह से बॉलीवुड फिल्म भूल भूलैया की फेमस कैरेक्टर मंजुलिका के कॉस्ट्यूम में नजर आ रही है। इस वीडियो को ऑनलाइन जमकर शेयर किया जा रहा है। जहां कुछ यूजर्स वीडियो देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वहीं अन्य यूजर्स महिला के इस हरकत से खुश नहीं थे। वायरल वीडियो नोएडा सेक्टर 148 के मेट्रो स्टेशन का बताया जा रहा है।
