Get App

Mark Zuckerberg की इतनी हटकर है डेली रूटीन, Taylor Swift का है इसमें अहम रोल

Facebook के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को मार्शल आर्ट्स बेहद पसंद है। खुद को आने वाले चैलेंजेस के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर तैयार रखने के लिए वो एक खास तरह की रूटीन फॉलो करते हैं। इस रूटीन में टेलर स्विफ्ट के गाने भी शामिल हैं। आइए जानते हैं सफलता की राह पर आगे बढ़ने वाली इस रूटीन के बारे में-

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 28, 2023 पर 1:14 PM
Mark Zuckerberg की इतनी हटकर है डेली रूटीन, Taylor Swift का है इसमें अहम रोल
मार्क जुकरबर्ग कहते हैं कि वो सुबह सबसे पहले अपना फोन चेक करते हैं।

हर टॉप लेवल प्रोफेशनल का एक ही सपना होता है कि उसकी ऑर्गेनाइजेशन हमेशा आगे रहे। क्या आपको पता है कि ये प्रोफेशनल्स मानसिक और शारीरिक तौर पर भी सबसे आगे रहने के लिए क्या-क्या करते हैं? असल में पूरी डिटेल्स का पता लगा पाना तो नामुमकिन है लेकिन Meta CEO मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में अपनी डेली रूटीन के बारे में लोगों को बताया। मार्क की सुबह आठ बजे शुरू होती है और उनकी रूटीन में टेलर स्विफ्ट के गाने भी शामिल हैं। आइए जानते हैं क्या है उनकी कामयाबी की डेली रूटीन-

फोन चेक करने से लेकर ऑफिस जाने तक की रूटीन

फेसबुक पर एक Q&A राउंड के तहत जुकरबर्ग से उनकी रूटीन से जुड़ा सवाल किया गया। ऐसे में मार्क जुकरबर्ग कहते हैं कि वो सुबह सबसे पहले अपना फोन चेक करते हैं। फेसबुक को चेक करता हैूं और दुनिया में क्या चल रहा है इस पर एक नजर डालता हूं। ईमानदारी से कहूं तो ये बहुत ही खराब स्थिति होती है।

टेलर स्विफ्ट के गानों की लिरिक्स भी हैं रूटीन में

सितंबर में Forbes मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू बताया था कि उन्हें देर रात तक जगना बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्हें सुबह उठकर ही मेल्स के रिप्लाई देने की आदत है। कहते हैं कि मैं ज्यादा देर रात तक जगा नहीं रह सकता हूं। जब मैं सुबह उठता हूं तब कुछ मेल्स होते हैं जिनका मैं रिप्लाई देता हूं। इसके बाद मैं काम पर जाकर बाकि चीजें करता हूं। जुकरबर्ग को मार्शल आर्ट में ट्रेनिंग लेना भी बेहद पसंद है। कहते हैं कि मुझे MMA स्पोर्ट बेहद पसंद है। मार्क की पत्नी प्रिस्सिल्ला चैन का कहना है कि इन दिनों मार्क टेलर स्विफ्ट के हर गाने की लिरिक्स को याद करने में जुटे हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें