Microsoft Outage: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर घंटों तक फंसे रहे हजारों यात्री; 55 डॉमेस्टिक फ्लाइट हुईं कैंसिल, 77 उड़ीं देर से

Microsoft Windows Outage: उड़ान सेवाओं में व्यवधान के कारण एयरपोर्ट का वेटिंग एरिया यात्रियों से खचाखच भर गया। 19 जुलाई देर रात तक भी सेवाएं सामान्य नहीं हो पाई थीं, जिससे कई यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे। गोवा के दो हवाई अड्डों से रवाना होने वाली इंडिगो एयरलाइन की 5 उड़ानें रद्द की गईं, जबकि कई अन्य विमानों ने देरी से उड़ान भरी

अपडेटेड Jul 20, 2024 पर 11:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा एयर को यात्रियों की मैन्युअल तरीके से जांच करनी पड़ी और उन्हें हाथ से लिखे बोर्डिंग पास जारी किए गए।

Microsoft Windows Disruption: 19 जुलाई को माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई तकनीकी दिक्कत के कारण वैश्विक स्तर पर कई गतिविधियां प्रभावित हुईं। क्राउडस्ट्राइक अपडेट्स में समस्या ने दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज सेवाओं में बड़ी बाधा पैदा की और भारत में भी इसका असर देखने को मिला। अन्य दिक्कतों के साथ-साथ हवाईअड्डों पर कई एयरलाइंस के ऑपरेशंस प्रभावित हुए। बेंगलुरु के केंपेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अव्यवस्था का माहौल रहा और हजारों यात्री घंटों तक फंसे रहे।

‘नेवीटेयर डिपार्चर कंट्रोल सिस्टम’ (एनडीसीएस) के ठप हो जाने के बाद बेंगलुरु हवाई अड्डे पर विमानन कंपनी इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा एयर को यात्रियों की मैन्युअल तरीके से जांच करनी पड़ी और उन्हें हाथ से लिखे बोर्डिंग पास जारी किए गए। उड़ान सेवाओं में व्यवधान के कारण एयरपोर्ट का वेटिंग एरिया यात्रियों से खचाखच भर गया।

सुबह 10.40 से शुरू हुई दिक्कत


केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ऑपरेट करने वाली बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर एनडीसीएस में व्यवधान के कारण 19 जुलाई को सुबह 10 बजकर 40 मिनट से केआईए सहित उनके पूरे नेटवर्क में कुछ विमानों के ऑपरेशंस प्रभावित हो रहे हैं।’’ टर्मिनल-1 में इंडिगो, अकासा और स्पाइसजेट और टर्मिनल-2 में एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाएं प्रभावित हुईं। ‘कॉमन यूज टर्मिनल इक्विपमेंट’ (सीयूटीई) और कॉमन यूज सेल्फ सर्विस (सीयूएसएस) सिस्टम में भी व्यवधान आया।

Microsoft Outage: IndiGo की 192 फ्लाइट कैंसल, रिफंड और रिबुकिंग भी फिलहाल बंद

इंडिगो की 55 फ्लाइट्स में देरी

BIAL के एक सूत्र ने मनीकंट्रोल को बताया, "कुल 25 डॉमेस्टिक अराइवल और 28 डिपार्चर कैंसिल किए गए, और 77 उड़ानों में देरी हुई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन प्रभावित नहीं हुआ है।" सिस्टम आउटेज के कारण जिन 77 फ्लाइट्स में देरी हुई, उनमें 55 इंडिगो, 7 अकासा एयर, 12 एयरएशिया, 2 एयर इंडिया एक्सप्रेस और एक स्पाइसजेट की फ्लाइट थी। सूत्रों ने बताया कि 19 जुलाई देर रात तक भी सेवाएं सामान्य नहीं हो पाई थीं, जिससे कई यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे।

Microsoft Outage ने ठप कर दी दुनिया! सोशल मीडिया पर Memes सर्विस एक्टिव, लोगों ने इसके भी ले लिए मजे

खासकर इंडिगो काउंटर्स पर लंबी कतारें लगी रहीं और यात्रियों की देरी को लेकर एयरपोर्ट स्टाफ से बहस भी हुई। कई यात्रियों का गुस्सा सोशल मीडिया के जरिए भी फूटा। व्यवधान के कारण रायपुर में इंडिगो एयरलाइंस की कम से कम 9 उड़ानें रद्द कर दी गईं। कोलकाता आने-जाने वाली कम से कम 25 उड़ानें रद्द की गईं। चेन्नई हवाई अड्डे पर नियमित यात्री सेवा गतिविधियां बाधित हुईं। गोवा के दो हवाई अड्डों से रवाना होने वाली इंडिगो एयरलाइन की 5 उड़ानें रद्द की गईं, जबकि कई अन्य विमानों ने देरी से उड़ान भरी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।