Get App

नेपाल की Jane Garrett बनीं मिस यूनिवर्स में हिस्सा लेने वाली पहली प्लस साइज महिला, रचा नया इतिहास

जेन गैरेट पहली प्लस साइज महिला हैं जो मिस यूनिवर्स में हिस्सा लेने जा रही हैं। पहली बार मिस यूनिवर्स में ट्रांस वुमेन, शादीशुदा महिला और मदर्स हिस्सा ले रही हैं। जेन गैरेट का कहना है कि वो हमेशा से ही दुनिया में बॉडी पॉजिटिविटी फैलाना चाहती हैं, औरत हर रूप में सुंदर है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2023 पर 4:13 PM
नेपाल की Jane Garrett बनीं मिस यूनिवर्स में हिस्सा लेने वाली पहली प्लस साइज महिला, रचा नया इतिहास
गैरेट वो मिस यूनिवर्स जो बॉडी पॉजिटिविटी का मैसेज लेकर आई हैं।

इस साल मिस यूनिवर्स में कई ऐसी घटनाएं हैं जो पहली बार होने जा रही हैं। 72 वें मिस यूनिवर्स इंटरनेशनल ब्यूटी पैजेंट में इस साल दो ट्रांसजेंडर महिलाओं, दो मांओं और एक प्लस साइज मॉडल ने हिस्सा लिया है। नेपाल की जेन दीपिका गैरेट पहली प्लस साइज मॉडल हैं जो मिस यूनिवर्स के ताज पर अपनी दावेदारी पेश करने आई हैं। 15 नवंबर को एल सेल्वाडोर में जब रनवे पर 22 साल की जेन उतरीं तो सबका ध्यान उनकी ही ओर था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें