MS Dhoni and Sakshi Dhoni Networth: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। एमएस धोनी पूरी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमएस धोनी की कुल नेटवर्थ 1030 करोड़ रुपए से ज्यादा है। वहीं Sportskeeda ने साक्षी धोनी की कुल संपत्ति 5 मिलियन अमरीकी डॉलर बताई है, जो 41 करोड़ रुपये से भी अधिक है। इस हिसाब से कपल की अनुमानित नेटवर्थ 1071 करोड़ रुपये है।
