मुंबई में डिलीवरी बॉय हो जाएं सावधान, वरना होगी बड़ी कार्रवाई, मुंबई पुलिस ने जारी किया आदेश

मुंबई में कूरियर, ऑनलाइन बिक्री और फूड डिलीवरी बॉय के खिलाफ कई बार शिकायत मिली है कि ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं

अपडेटेड Mar 15, 2022 पर 3:16 PM
Story continues below Advertisement
मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कूरियर सर्विस, ऑनलाइन बिक्री और फूड डिलीवरी जैसे क्षेत्र से जुड़े करीब 30 कंपनियों के साथ मीटिंग की है

मुंबई में डिलीवरी बॉयज के लिए मुंबई पुलिस ने कड़ा संदेश दिया है। अगर किसी भी तरह के ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, मुंबई पुलिस के मुखिया ने कूरियर सर्विस, ऑनलाइन बिक्री और फूड डिलीवरी जैसे सेक्टर से जुड़े तकरबीन 30 कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की है। जिसमें उन्हें निर्देश दिया गया है कि वह अपने डिलीवरी बॉय को बेहतर ट्रेनिंग दें और उन पर नजर रखें। ताकि किसी भी तरह के ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन न हो।

बता दें कि मुंबई पुलिस ने यह निर्देश इसलिए दिया है क्योंकि समय से डिलीवरी न देने पर डिलीवरी बॉय के वेतन पर असर पड़ता है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने साफ तौर पर कह दिया है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले डिलीवरी बॉयज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने कहा है कि आमतौर पर मुंबईकर शिकायत करते रहते हैं कि पुलिस डिलीवरी बॉय के साथ नरमी से पेश आती है। ऐसे में उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्हें पहले ही कड़ा संदेश भेजा जा चुका है और कंपनी और उसके डिलीवरी बॉय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की जाएगी। पांडे ने आगे कहा है कि डिलीवरी बॉय के ट्रैफिक नियम तोड़ने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

CNG Price: आम लोगों को मिली बड़ी राहत! CNG हो गई सस्ती, सरकार ने घटाया 10.5 फीसदी वैट, चेक करें नए रेट


पुलिस ने कंपनियों को यह भी आदेश दिया है कि डिलीवरी बॉयज को भर्ती करने के पहले सभी तरह की जांच पड़ताल कर लें। इसके साथ ही उन्हें उचित ड्रेस कोड मुहैया कराया जाए। मुंबई पुलिस ने कंपनियों को चेतावनी दी है कि अगर उनके द्वारा किराए पर लिए गए लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते या किसी अपराध में शामिल होते हैं तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।