Get App

Mumbai Metro: मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो 24 जुलाई से होगी शुरू, अब मायानगरी में सरपट दौड़ेंगी गाड़ियां, जानें डिटेल्स

Mumbai First Underground Metro: 33.5 किलोमीटर लंबी मुंबई की पहली अंडरग्राउंड लाइन आरे कॉलोनी से कफ परेड तक चलेगी और इसमें 27 स्टॉप होंगे। नई लाइन मुंबई में शहरी परिवहन को बदलने के लिए तैयार है, जिससे शहर की सड़कों पर यात्रा आसान हो जाएगी और सड़कों से भीड़ कम होगी

Akhileshअपडेटेड Jul 17, 2024 पर 2:29 PM
Mumbai Metro: मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो 24 जुलाई से होगी शुरू, अब मायानगरी में सरपट दौड़ेंगी गाड़ियां, जानें डिटेल्स
Mumbai First Underground Metro: मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो शहर की रफ्तार को नई उड़ान देगी

Mumbai First Underground Metro: मुंबईकरों के लिए एक बहुत बड़ी गुड न्यूज आई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो 24 जुलाई से शुरू होगी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बुधवार (17 जुलाई) को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस मेट्रो प्रोजेक्ट से शहर की परिवहन गति बढ़ेगी। मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो शुरू होने के बाद लोगों को शहर में जाम से मुक्ति मिलेगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में तावड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबईकरों के जीवन में सुधार की गारंटी दी थी। शहर की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन के शुभारंभ के साथ यह वादा पूरा होने वाला है। तावडे ने पीएम मोदी को टैग करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मुंबईवासियों के जीवन को सुगम बनाने की गारंटी दी थी, जो पूरी होने जा रही है। मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो (Aqua Line) 24 जुलाई से शुरू हो रही है, जो शहर की रफ्तार को नई उड़ान देगी।

17 जुलाई को MyGov.in पर किए गए अपडेट के अनुसार, मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन 'एक्वा लाइन' (कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज) 24 जुलाई से परिचालन शुरू करेगी। 33.5 किलोमीटर की लाइन आरे कॉलोनी से कफ परेड तक चलेगी और इसमें 27 स्टॉप होंगे।

पोस्ट में आगे कहा गया है कि नई लाइन मुंबई में अर्बन ट्रान्सीट को बदलने के लिए तैयार है, जिससे शहर की सड़कों पर यात्रा आसान हो जाएगी और ट्रेफिक की भीड़ कम हो जाएगी। जुलाई में अपनी पहली ग्राउंड मेट्रो लाइन के लॉन्च के साथ मुंबई अपने परिवहन नेटवर्क में परिवर्तनकारी बदलाव के लिए तैयार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें