Mumbai: आलीशान रेस्टोरेंट में बैंक कर्मचारी को चिकन करी में मिला मरा हुआ चूहा, मैनेजर और कुक सहित 3 गिरफ्तार

बांद्रा थाने से एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ग्राहक एक बैंक में कार्यरत है। वह 13 अगस्त की रात को खरीदारी के बाद उपनगरीय बांद्रा में स्थित रेस्तरां में गया। पुलिस के अनुसार, डिनर करते समय उसने मुर्गा ऑर्डर किया तो उसे मांसाहारी व्यंजन में मरा हुआ चूहा मिला। अधिकारी ने बताया कि शुरू में ग्राहक को खाने में यह नजर नहीं आया। उसने इसे चिकन का टुकड़ा समझकर इसमें से कुछ हिस्सा खा लिया

अपडेटेड Aug 16, 2023 पर 7:40 PM
Story continues below Advertisement
Mumbai Restaurant: बांद्रा में स्थित यह रेस्टोरेंट अपने पंजाबी व्यंजनों के लिए मशहूर है

मुंबई के एक आलीशान रेस्टोरेंट (Mumbai Restaurant) में डिनर के दौरान ग्राहक को चिकन करी (Chicken Curry) में मरा हुआ चूहा मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राहक ने अपनी शिकायत में बताया कि वे मुंबई के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गया था, लेकिन इस दौरान उसके खाने में मरा हुआ चूहा मिला। बांद्रा में स्थित यह रेस्टोरेंट अपने पंजाबी खाने के लिए प्रसिद्ध है। गोरेगांव के रहने वाले शिकायतकर्ता अनुराग दिलीप सिंह के मुताबिक वो 13 अगस्त को अपने मित्र के साथ बांद्रा के 'पापा पंचो दा ढाबा (Papa Pancho Da Dhaba)' में खाना खाने गए थे।

इस दौरान उन्होंने वहां खाने के लिए भुना गोश्त प्लेट, चिकन करी ढाबा प्लेट का ऑर्डर दिया। सिंह ने बताया का जब उन्होंने खाने की जांच की तो एक चूहे का बच्चा भी चिकन करी के साथ पकाया गया था। इस घटना ने रेस्तरां को सुर्खियों में ला दिया है। मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने रेस्तरां के मैनेजर और दो कुक को गिरफ्तार किया है।

बैंक कर्मचारी ने की शिकायत


बांद्रा थाने से एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि शिकायतकर्ता ग्राहक एक बैंक में कार्यरत है। वह 13 अगस्त की रात को खरीदारी के बाद उपनगरीय बांद्रा में स्थित रेस्तरां में गया। पुलिस के अनुसार, डिनर करते समय उसने मुर्गा ऑर्डर किया तो उसे मांसाहारी व्यंजन में मरा हुआ चूहा मिला।

अधिकारी ने बताया कि शुरू में ग्राहक को खाने में यह नजर नहीं आया। उसने इसे चिकन का टुकड़ा समझकर इसमें से कुछ हिस्सा खा लिया। अधिकारी ने बताया कि बाद में उसे कुछ शक हुआ और ध्यान से देखने पर पता चला कि वह एक छोटा चूहा है।

कर्मचारियों ने मांगी माफी

जब ग्राहक ने इसकी शिकायत रेस्टोरेंट के कर्मचारी से की तो उन्होंने उससे माफी मांगी। लेकिन चूहा खाने के बाद ग्राहक बीमार महसूस करने लगा। इसके बाद वह डॉक्टर के पास गया। अधिकारी ने कहा कि ग्राहक की शिकायत के आधार पर रेस्तरां के मैनेजर और दो कुक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- Vishwakarma Scheme: विश्वकर्मा योजना को मोदी कैबिनेट की मंजूरी! 1 लाख रुपये तक का मिलेगा लोन, जानें- किसे मिलेगा इसका लाभ?

भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें धारा 272 (बेचे जाने वाले भोजन में मिलावट) और 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) शामिल है। हालांकि, उन्होंने बताया कि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।