मुंबई के एक आलीशान रेस्टोरेंट (Mumbai Restaurant) में डिनर के दौरान ग्राहक को चिकन करी (Chicken Curry) में मरा हुआ चूहा मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राहक ने अपनी शिकायत में बताया कि वे मुंबई के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गया था, लेकिन इस दौरान उसके खाने में मरा हुआ चूहा मिला। बांद्रा में स्थित यह रेस्टोरेंट अपने पंजाबी खाने के लिए प्रसिद्ध है। गोरेगांव के रहने वाले शिकायतकर्ता अनुराग दिलीप सिंह के मुताबिक वो 13 अगस्त को अपने मित्र के साथ बांद्रा के 'पापा पंचो दा ढाबा (Papa Pancho Da Dhaba)' में खाना खाने गए थे।
