National Pet Day: फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी स्विगी (Swiggy) ने नेशल पेट डे पर 'पॉ-टर्निटी पॉलिसी' (Paw-ternity Policy) पेश की है। इस पॉलिसी का उद्देश्य उन कर्मचारियों की मदद करना है, जिनके यहां पेट्स यानि पालतू जानवर हैं। स्विगी के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर गिरीश मेनन ने एक बयान में कहा, "स्विगी में हम लगातार एक ऐसा वर्कप्लेस कल्चर बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो हमारे कर्मचारियों को उनके जीवन के हर पहलू में वैल्यू करे और उन्हें सपोर्ट दे। स्विगी पॉ-टर्निटी पॉलिसी की शुरुआत के साथ, हम पालतू जानवरों के पालन-पोषण की अनूठी जिम्मेदारियों को मान्यता और सम्मान देकर इनक्लूसिविटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बढ़ा रहे हैं।"
