Get App

Noida News: नोएडा में दर्दनाक हादसा! लिफ्ट गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, सोसाइटी के लोगों ने किया हंगामा

Noida Lift News: पुलिस के एक अधिकारी ने घटना के बारे में कहा कि लिफ्ट जमीन से नहीं टकराई, बल्कि इमारत के मध्य की मंजिलों के बीच फंस गई। घटना शाम करीब साढ़े चार बजे सेक्टर- 137 स्थित बहुमंजिला सोसाइटी में हुई। इस घटना के बाद सोसाइटी में हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया गया

Akhileshअपडेटेड Aug 04, 2023 पर 11:41 AM
Noida News: नोएडा में दर्दनाक हादसा! लिफ्ट गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, सोसाइटी के लोगों ने किया हंगामा
Noida Lift News: नोएडा की हाईराइज हाउसिंग सोसाइटी की लिफ्ट गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई (Photo- x)

Noida Lift News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा (Noida) के एक हाउसिंग सोसाइटी में गुरुवार को लिफ्ट का तार टूट जाने के कारण उसमें फंसी 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। लिफ्ट का तार टूट जाने के कारण महिला झटका लगने से उसके फर्श पर गिर गई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने घटना के बारे में कहा कि लिफ्ट जमीन से नहीं टकराई, बल्कि इमारत के मध्य की मंजिलों के बीच फंस गई। घटना शाम करीब साढ़े चार बजे सेक्टर- 137 स्थित बहुमंजिला सोसाइटी में हुई।

इस घटना के बाद सोसाइटी में हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अनिल कुमार यादव ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि जब लिफ्ट का तार टूटा तब सुशीला देवी नाम की बुजुर्ग महिला उसमें अकेली थीं। अचानक तार टूटने से लगे झटके के कारण वह नीचे लिफ्ट में फर्श पर गिर गईं। हालांकि, महिला के लिफ्ट में घुसने से पहले ही इमारत की ऊपरी मंजिल के किसी निवासी ने लिफ्ट का ऊपर पहुंचने वाला बटन दबा दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें