अब जियो सिनेमा पर फ्री में नहीं देख पाएंगे IPL, यूजर्स को देना होगा चार्ज, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

अब जियो टीवी और जियो सिनेमा (Jio TV And Jio Cinema) दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर आपको आईपीएल देखने के लिए चार्ज देना होगा। अभी तक दर्शक बिना कोई पैसा खर्च किए फ्री में ही इस प्लेटफॉर्म पर आईपीएल देखने का लुत्फ उठा सकते थे। लेकिन अब आपको इस पर आईपीएल देखने के लिए चार्ज देना होगा। जियो सिनेमा पर फ्री में आईपीएल स्ट्रीम करने पर एयरटेल ने ट्राई में इसकी शिकायत की थी

अपडेटेड Apr 16, 2023 पर 2:02 PM
Story continues below Advertisement
अब जियो टीवी और जियो सिनेमा (Jio TV And Jio Cinema) दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर आपको आईपीएल देखने के लिए चार्ज देना होगा

क्रिकेट के दीवनों के लिए काफी बुरी अपडेट सामने आई है। अब दर्शक फ्री में दुनिया के सबसे फेमस क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) देखने का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। दरअसल बात ये है कि अब जियो टीवी और जियो सिनेमा (Jio TV And Jio Cinema) दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर आपको आईपीएल देखने के लिए चार्ज देना होगा। अभी तक दर्शक बिना कोई पैसा खर्च किए फ्री में ही इस प्लेटफॉर्म पर आईपीएल देखने का लुत्फ उठा सकते थे। लेकिन अब आपको इस पर आईपीएल देखने के लिए चार्ज देना होगा।

कितना लगेगा चार्ज

हालांकि अभी तक जियो की तरफ से यह खुलासा नहीं हुआ है कि IPL देखने के लिए ग्राहकों को कितना चार्ज देना होगा। लेकिन जियो ने यह कंफर्म कर दिया है कि इस साल आईपीएल सीजन से पहले ही जियो सिनेमा रिचार्ज को रोलआउट कर दिया जाएगा। जियो सिनेमा एक ऐप बेस्ड कंटेंट प्रोवाइडर प्लेटफॉर्म है जिस पर दर्शक बिना कोई पैसा या चार्ज दिए ही फ्री में टीवी देखने का लुत्फ उठा पाते थे। इसके लिए आपको इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होता था। 2023 में जियो ने ऐलान किया था कि आईपीएल का सीधा लाइव प्रसारण जियो सिनेमा और जियो टीवी पर किया जाएगा। इसके लिए ग्राहकों से कोई भी चार्ज नहीं लिया जा रहा था।

The Kapil Sharma Show: इस वजह से बंद हो रहा है कपिल शर्मा शो, जून में आएगा आखिरी एपिसोड


जियो के ग्राहकों में हो रहा था इजाफा

फ्री में आईपीएल देखने की सुविधा देने के कारण जियो के ग्राहक भी काफी तेजी से बढ़ रहे थे। जियो सिनेमा और जियो टीवी का एक्सेस केवल जियो के ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध था। ऐसे में जियो की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी कंपनी एयरटेल को काफी नुकसान भी हो रहा था। एयरटेल के मुताबिक यह नियमों का उल्लंघन था। एयरटेल ने इसकी शिकायत टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी Trai से भी की थी। एयरटेल का कहना था कि जियो के इस कदम से डीटीएच खत्म हो जाएगा। जहां डिटीएच सुविधा में आईपीएल को देखने के लिए 19 रुपये देने होते थे वहीं जियो सिनेमा पर इसे फ्री में ही स्ट्रीम किया जा रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।