Get App

Odisha Train Accident: पटरियों पर बिखरा हुआ था खून और लाशें, कोरोमंडल एक्सप्रेस के यात्री ने बताया घटना का आंखों देखा मंजर

अनुभव दास ने बताया कि जिस वक्त यह दुर्घटना घटी उस वक्त वे ट्रेन में सवार थे। उन्होंने कहा कि वे खुशनसीब थे जो बच गए। अनुभव ने यह भी बताया कि इस एक्सीडेंट में उन्होंने खुद अपनी आंखों से 200-250 लोगों को मरते हुए देखा। कई सारे परिवार इस हादसे में कुचल गए। पटरियों पर खून और कटे हुए मृत शरीर बिखरे हुए थे। अनुभव ने इस एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति अपनी संवेदना भी जताई है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jun 03, 2023 पर 2:37 PM
Odisha Train Accident: पटरियों पर बिखरा हुआ था खून और लाशें, कोरोमंडल एक्सप्रेस के यात्री ने बताया घटना का आंखों देखा मंजर
Odisha Train Accident: गए। अनुभव ने यह भी बताया कि इस एक्सीडेंट में उन्होंने खुद अपनी आंखों से 200-250 लोगों को मरते हुए देखा। कई सारे परिवार इस हादसे में कुचल गए।

बीते शुक्रवार की रात ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसा हो गया था। शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच भयानक टक्कर हो गई। जिसमें अभी तक सैकड़ों जानें जा चुकी हैं। वहीं 900 से भी ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। अब कोरोमंडल एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री ने दुर्घटना के भयावह दृश्य को बयां किया है। यात्री का नाम अनुभव दास है और वे इस दुर्घटना में बाल बाल बचने वालों में से एक हैं।

क्या बताया यात्री ने

अनुभव दास ने बताया कि जिस वक्त यह दुर्घटना घटी उस वक्त वे ट्रेन में सवार थे। उन्होंने कहा कि वे खुशनसीब थे जो बच गए। अनुभव ने यह भी बताया कि इस एक्सीडेंट में उन्होंने खुद अपनी आंखों से 200-250 लोगों को मरते हुए देखा। कई सारे परिवार इस हादसे में कुचल गए। पटरियों पर खून और कटे हुए मृत शरीर बिखरे हुए थे। अनुभव ने इस एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति अपनी संवेदना भी जताई है।

Odisha Train Accident: जब चक्रवात में बह गई थी ट्रेन, नदी में समा गई ट्रेन, जानिए आजादी के कब-कब हुए बड़े रेल हादसे

अचानक से लगा झटका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें