Get App

Covid-19: फेफड़ा, दिल, दिमाग, आंत को बुरी तरह डैमेज कर रहा है कोरोना, इन लक्षणों पर रखें नजर

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद इसका असर कुछ दिनों तक बना रहता है। इसके बाद शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। आम फ्लू सा दिखने वाला कोरोना फेफड़ा, दिल, दिमाग, स्किन, को भी खराब कर देता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2022 पर 9:52 AM
Covid-19: फेफड़ा, दिल, दिमाग, आंत को बुरी तरह डैमेज कर रहा है कोरोना, इन लक्षणों पर रखें नजर
शरीर के सभी अंगों को नुकसान पहुंचा रहा है कोरोना

कोरोना वायरस का खतरा अभी तक पूरी दुनिया से टला नहीं है। पिछले ढाई से इसका कहर जारी है। कोरोना का असर सिर्फ दिमाग पर ही नहीं बल्कि पूरी लाइफ स्टाइल पर पड़ रहा है। यह शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित करता है। यह वायरस सिर्फ फेफड़ों को नहीं बल्कि दिल, दिमाग, किडनी, पेट और आंतों को भी डैमेज कर रहा है। कभी-कभी इसका प्रभाव सालों तक बना रहता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स शरीर के किसी भी अंग से जुड़े लक्षणों को हल्के में नहीं लेने की सलाह दे रहे हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना वायरस को शरीर में दाखिल होने के लिए एक विशेष प्रकार की रिसेप्टर कोशिकाओं (special type of receptor cells) की जरूरत होती है। जिन अंगों पर यह हमला करता है, उसमें रिसेप्टर्स होते हैं। जिसके जरिए यह वायरस शरीर में प्रवेश करता है, उस अंग को खराब कर देता है। ऐसे में इसके लक्षणों को जानना बहुत जरूरी है। ताकि इस महामारी से निपटा जा सके।

फेफड़ों को नुकसान पहुंच रहा है कोरोना

कोरोना सबसे पहले फेफड़ों पर ही अटैक करता है। कोरोना वायरस आमतौर पर श्वसन पथ (respiratory tract) के जरिए मानव शरीर को संक्रमित करता है। इसलिए फेफड़ों का डैमेज होना आम है। इसकी वजह से फेफड़ों में बहुत सारा मलबा और तरल पदार्थ जमा हो जाता है। यह फेफड़ों में हवा की थैली की दीवारों और अस्तर पर हमला करता है और उन्हें नुकसान पहुंचाता है। इससे सूजन आ जाती है। इसके सामान्य लक्षण अत्यधिक थूक उत्पादन, खांसी, छाती में जमाव और सांस लेने में कठिनाई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें