Omicron BF.7: ऐसा माना जा रहा है कि चीन (China) में कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप के पीछे ओमिक्रोन (Omicron) का सब-वेरिएंट BF.7 (BF.7 Subvariant) है, जिसने पूरे देश में संक्रमण के कारण हाहाकार मचाया हुआ है। हालांकि, ये पहला मौका नहीं है, जब BF.7 चर्चाओं में है। अक्टूबर में भी ये सब-वेरिएंट अमेरिका और यूरोपिय देशों में खबरों में रहा था। चीन ने जब कोरोनावायरस को लेकर अपनी जीरो कोविड पॉलिसी (Zero Covid Policy) लागू की तब दुनियाभर में उसकी आलोचना हुई, यहां तक की वहां की जनता भी इसके विरोध में सड़कों पर उतार आई। तमाम विवादों के बाद आखिरकार जिनपिंग प्रशासन ने अपनी इस नीति में ढील दी और उसके बाद, जो हालात हैं, वो हमारे सामने हैं।
