Omicron India Live Updates: एक दिन में कोरोना के 2,82,970 नए मामले आए सामने, ओमीक्रोन के 8,961 केस दर्ज | Moneycontrol Hindi
Hindi
  • Hello, Login
Moneycontrol - Hindi Business NewsBe a PRO
  • होम
  • मार्केट
  • Budget 2026
  • समाचार
  • आपका पैसा
  • इंडिया
  • IPO
  • वेब स्टोरीज
  • हेल्थ
  • ट्रैवल
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • कमोडिटी
  • मेरा टीवी LIVE
  • Gold Rate Today
  • एंटरटेनमेंट
  • Trends
  • वर्ल्ड
  • ऑटो
  • गैजेट
  • लाइफस्टाइल
  • एग्रीकल्चर
  • एजुकेशन
  • जॉब
  • धर्म
  • एस्ट्रो
  • Sports
  • #NKSK
  • ग्लोबल सूचकांकnew
  • होम
  • मार्केट
  • Budget 2026
  • समाचार
  • आपका पैसा
  • इंडिया
  • IPO
  • वेब स्टोरीज
  • हेल्थ
  • ट्रैवल
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • कमोडिटी
  • मेरा टीवी LIVE
  1. होम
  2. समाचार
  3. भारत
  4. ट्रेंड्स
  5. Omicron India Live Updates: एक दिन में कोरोना के 2,82,970 नए मामले आए सामने, ओमीक्रोन के 8,961 केस दर्ज

लाइव ब्लॉग

LiveRefresh रिफ्रेश करे
MoneyControl News  
JANUARY 19, 2022/ 10:13 AM

Omicron India Live Updates: एक दिन में कोरोना के 2,82,970 नए मामले आए सामने, ओमीक्रोन के 8,961 केस दर्ज

Omicron India Live Updates: देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 18,31,000 है और वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,58,88,47,554 पहुंच गया है

Story continues below Advertisement
Remove Ad

कोरोना और ओमीक्रोन के मामलों ने बढ़ाई चिंता
JANUARY 19, 2022 / 3:43 PM IST

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation -BMC) ने बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में कोरोना वायरस की स्थिति नियंत्रण में है। मुंबईकरों को इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

JANUARY 19, 2022 / 1:23 PM IST

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 158.46 करोड़ से ज्यादा डोज मुहैया कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 12.84 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।

JANUARY 19, 2022 / 9:57 AM IST

दिल्ली सरकार अपने वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारियों को निजी अस्पतालों में नोडल अधिकारियों के रुप में तैनात करेगी। इससे कोविड-19 रोगियों के प्रबंधन की निगरानी के साथ कोविड वैक्सीनेशन की निगरानी भी की जा सकेगी।

JANUARY 19, 2022 / 9:56 AM IST

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11,684 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 38 मरीजों की मौत हो गई है और एक्टिव मामले घटकर 78,112 हो गए हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 22.47 फीसदी है।

JANUARY 19, 2022 / 9:56 AM IST

मुंबई में अब तक 127 पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत हो गई है

JANUARY 19, 2022 / 9:54 AM IST

मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,149 नए मामले सामने आए हैं और 07 लोगों की मौत हो गई है। कल के मुकाबले 193 मामले अधिक आए हैं। शहर में एक्टिव मामलों की संख्या 44,084 है। वहीं मुंबई पुलिस के मुताबिक, एक दिन में 28 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक कुल 10,666 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं और कुल 127 पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत हो गई है। मुंबई पुलिस में एक्टिव मामलों की संख्या 1,273 है।

JANUARY 19, 2022 / 9:53 AM IST

महाराष्ट्र में कल ओमीक्रोन के कोई भी मामले सामने नहीं आए हैं

JANUARY 19, 2022 / 9:53 AM IST

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 38,824 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 53 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 38,824 लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 2,67,659 है। राज्य में पिछले 24 घंटे में ओमीक्रोन के कोई भी मामले सामने नहीं आए हैं। कुल 1,860 ओमीक्रोन के मामले हो गए हैं।

JANUARY 19, 2022 / 9:52 AM IST

केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 28,481 नए मामले सामने आए हैं और 39 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इस दौरान 7,303 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 1,42,512 है।

JANUARY 19, 2022 / 9:51 AM IST

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research-ICMR) के मुताबिक, 18 जनवरी तक कुल 70,74,21,650 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं 18 जनवरी को 18,69,642 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

JANUARY 19, 2022 / 9:50 AM IST

देश में आज कल के मुकाबले 44,952 मामले ज्यादा आए हैं

JANUARY 19, 2022 / 9:49 AM IST

देश में आज कल के मुकाबले 44,952 मामले ज्यादा आए हैं। वहीं कल यानी 18 जनवरी को 2,38,018 नए मामले सामने आए थे।

JANUARY 19, 2022 / 9:45 AM IST

डेली पॉजिटिविटी रेट 15.13 फीसदी हो गया है

JANUARY 19, 2022 / 9:44 AM IST

देश में कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,58,88,47,554 पहुंच गया है।

JANUARY 19, 2022 / 9:43 AM IST

यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1,88,157 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं अब तक कुल 3,55,83,039 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक कुल 4,87,202 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 18,31,000 है। ओमीक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर 8,961 हो गई है।

JANUARY 19, 2022 / 9:27 AM IST

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,82,970 नए मामले सामने आए हैं और 441 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 18 जनवरी को 2,38,018 नए मामले सामने आए थे और 310 लोगों की मौत हो गई थी।

JANUARY 19, 2022 / 9:25 AM IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से दहशत का माहौल है। ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या भारत में तेजी से बढ़ रही है। इधर देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भी दिनों दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

ट्रेंड्स न्यूज़

अमेरिका में ब्रिटिश राजदूत मैंडेलसन बर्खास्त, एपस्टीन से संबंधों के चलते ब्रिटेन के PM स्टार्मर का एक्शन

अपडेटेड Sep 11, 2025 पर 17:01

Zerodha ने फिजिक्सवाला के बिजनेस में एक अनोखे रिस्क के बारे में बताया, 3820 करोड़ का IPO पेश करेगी कंपनी

अपडेटेड Sep 10, 2025 पर 18:45

Nepal Protest: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति आवास पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, संसद भवन में लगाई आग

अपडेटेड Sep 09, 2025 पर 14:48

Nepal Protests: नेपाल सरकार ने 19 लोगों की मौत के बाद सोशल मीडिया से बैन हटाया, गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा

अपडेटेड Sep 08, 2025 पर 23:50

अंतरिक्ष में चीन को टक्कर देने के लिए अमेरिका ने इस भारतीय पर जताया भरोसा, जानें कौन हैं अमित क्षत्रिय

अपडेटेड Sep 06, 2025 पर 12:03
Sign Up

OKAY
  • होम
  • बाजार
  • लोन
  • SPIN2WIN
  • समाचार
  • पोर्टफोलियो