कोरोनावायरस संक्रमण के मामले देश भर में कम हो रहे हैं। लेकिन जिस तरह चीन, फ्रांस सहित दुनिया के दूसरे देशों में संक्रमण के नए मामले बढ़ रहे हैं, इस बात की आशंका है कि जल्दी ही भारत में चौथी लहर का खतरा मंडरा सकता है। ओमीक्रोन के नए सबवेरिएंट बीए.2 ( BA.2 Omicron) की वजह से अभी भी टेंशन बढ़ी हुई है।
