महाराष्ट्र के इस पेट्रोल पंप पर आज बिका 1 रुपये लीटर पेट्रोल, खरीदने के लिए टूट पड़े लोग

महाराष्ट्र के सोलापुर में 14 अप्रैल को फ्यूल की बढ़ती कीमतों के विरोध और अंबेडकर जंयती के मौके पर एक रुपए लीटर की दर से लोगों को पेट्रोल बांटा गया

अपडेटेड Apr 14, 2022 पर 10:54 PM
Story continues below Advertisement
अबंडेकर जयंती के मौके पर महाराष्ट्र के एक पेट्रोल पंप पर एक रुपये प्रति लीटर के दाम पर पेट्रोल बिका

पूरे देश में पेट्रोल-डीजल (Fuel Prices) की कीमतें आसमान छू रही है। लगभग हर राज्य में पेट्रोल (Petrol) की कीमत 100 रुपये को पार कर गई है। हालांकि इस बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) के एक पेट्रोल पंप पर आज एक रुपये प्रति लीटर के दाम पर पेट्रोल बिका। यह पेट्रोल पंप सोलापुर (Solapur) जिले में है। एक रुपये लीटर में पेट्रोल खरीदने के लोगों की पेट्रोल पंप भीड़ उमड़ पड़ी, जिसे संभालने के लिए बाद में पुलिस को भी आना पड़ा।

अंबेडकर जयंती के मौके पर बांटा गया पेट्रोल

दरअसल आज 14 अप्रैल को अंबेडकर जंयती (Ambedkar Jayanti) के मौके पर एक रुपए लीटर की दर से लोगों को पेट्रोल बांटा गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राहुल सर्वोगड ने किया। राहुल सर्वोगड ने मीडिया से बांट करते हुए बताया, "आज पेट्रोल और डीजल का रेट 110 रुपये के पार हो गया है। हम मोदी सरकार के इस कदम का विरोध करने और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौकों पर ग्राहकों को ये छोटा सा ऑफर दे रहे हैं।"

पहले आओ पहले पाओ की नीति पर मिला पेट्रोल


राहुल सर्वोगड ने बताया, "हमने 500 लोगों को 1 रुपये लीटर की दर पर पेट्रोल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा था, जो भारी भीड़ आने के चलते दोपहर में ही पूरा हो गया। एक व्यक्ति 1 ही लीटर पेट्रोल भरवा सकता था। इस तरीके से 500 लोगों को पहले आओ पहले पाओ की नीति के तहत 1 रुपये लीटर के दाम पर पेट्रोल दिया गया।"

यह भी पढ़ें- शादी के बंधन में बंधे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, सामने आईं दूल्हा दुल्हन की खूबसूरत तस्वीरें

सुबह से ही पेट्रोल पंप पर लग गई थी लाइन

इस योजना का लाभ लेने के लिए सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगी हुई थी। कई लोग तो अपनी बाइक और मोटरसाइकल लेकर सुबह से ही लाइन में लगे थे। हालात बेकाबू न हो जाए, इसके लिए पुलिस को भी वहां व्यवस्था संभालने के लिए आना पड़ा।

महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम

महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में अगर पेट्रोल के आज के भाव की बात करें तो मुंबई में यह दाम 120. 51 रुपये, कोल्हापुर में 121. 50 रुपये, नागपुर में 120. 15 रुपये, नासिक में 120.57 रुपये, परभणी में 123. 53 रुपये, पुणे में 120. 74 रुपये, ठाणे जिले में 120. 50 रुपये और औरंगाबाद में 121. 80 रुपये प्रति लीटर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।