Get App

प्याज है सेहत के लिए रामबाण, कई बीमारियों की हो जाएगी छुट्टी

Onion: इंडियन किचन में प्याज आमतौर पर हर जगह इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि कई लोग प्याज से परहेज भी करते हैं। लेकिन सेहत के लिए प्याज काफी फायदेमंद माना गया है। इससे कई समस्याओं की छुट्टी हो सकती है। इसके रस में भरपूर मात्रा में सल्फर पाया जाता है। जिससे बालों को फायदा होता है। वहीं इसके सेवन से इम्यूनिटी भी बढ़ती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2023 पर 2:19 PM
प्याज है सेहत के लिए रामबाण, कई बीमारियों की हो जाएगी छुट्टी
प्याज में फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन C पाया जाता है

Onion: खाने के प्लेट में प्याज का सलाद या प्याज का सिरका मिल जाए तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। बहुत से लोग प्याज खाना पसंद करते हैं। प्याज आमतौर पर हर भारतीय रसोई में इस्तमाल किया जाता है। हालांकि कई लोग प्याज से परहेज भी करते हैं। सेहत के लिहाज से देखा जाए तो यह काफी फायदेमंद माना गया है। प्याज डालने से किसी भी चीज का स्वाद दोगुना हो जाता है। प्याज शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती है। इसमें फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन C जैसे कई गुण पाए जाते हैं।

एक स्टडी में कहा गया है कि प्याज की रासायनिक संरचना इतनी मजबूत है कि इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ कैंसर के जोखिम को भी कम करती है। कच्ची प्याज से लू से भी बचाव होता है। कच्ची प्याज खाने से हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करता है।

हड्डियों को मजबूत बनाती है प्याज

प्याज से हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। एक प्याज में 25.3 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। हड्डियों मजबूती के लिए इसका सेवन कर सकते हैं। यह जोड़ों के दर्द को भी कम करने में मदद करती है। प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे कई गुण पाए जाते हैं। इससे शरीर को कई तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद मिलती है। प्याज को आयरन, फोलेट और पोटेशियम का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। ऐसे में अगर शरीर में आयरन की कमी है तो प्याज से दूर किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें