Get App

Online Scam: YouTube वीडियो लाइक करें, Google रिव्यू लिखें और कमाएं ढेर सारा पैसा, जानें कैसे 15,000 भारतीयों को लगा 700 करोड़ से ज्यादा का चूना

Online Scam: हैदराबाद पुलिस ने शनिवार को चीन के ऑपरेटर्स की तरफ से 712 करोड़ रुपए के क्रिप्टोवॉलेट निवेश धोखाधड़ी का भांडाफोड़ करने का दावा किया है। इस सिलसिले में देश की अलग-अलग जगहों से नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि धोखाधड़ी में शामिल कुछ क्रिप्टोवॉलेट ट्रांजैक्शन का हिजबुल्लाह वॉलेट के साथ संबंध था, जिसे आतंकवादी फाइनेंशियल मॉड्यूल से जुड़ा माना गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2023 पर 8:49 PM
Online Scam: YouTube वीडियो लाइक करें, Google रिव्यू लिखें और कमाएं ढेर सारा पैसा, जानें कैसे 15,000 भारतीयों को लगा 700 करोड़ से ज्यादा का चूना
Online Scam: YouTube वीडियो लाइक करें, Google रिव्यू लिखें और कमाएं ढेर सारा पैसा (FILE PHOTO)

हैदराबाद (Hyderabad) के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद (CV Anand) ने सोमवार को कहा कि हाल ही में चीन (China) के ऑपरेटर्स की तरफ से चलाए गए 700 करोड़ रुपए से ज्यादा के क्रिप्टोवॉलेट निवेश धोखाधड़ी (Crypto Wallet Scam) के शिकार कम से कम 15,000 भारतीयों में "काफी ज्यादा सैलरी पाने वाले सॉफ्टवेयर पेशेवर" शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, पीड़ितों को YouTube वीडियो लाइक करने या Google रिव्यू लिखने जैसे आसान काम सौंपे गए थे और पूरा होने पर उन्हें पैसा देने का वादा किया गया था।

हैदराबाद पुलिस ने शनिवार को चीन के ऑपरेटर्स की तरफ से 712 करोड़ रुपए के क्रिप्टोवॉलेट निवेश धोखाधड़ी का भांडाफोड़ करने का दावा किया है। इस सिलसिले में देश की अलग-अलग जगहों से नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने अपने बयान में कहा कि धोखाधड़ी में शामिल कुछ क्रिप्टोवॉलेट ट्रांजैक्शन का हिजबुल्लाह वॉलेट के साथ संबंध था, जिसे आतंकवादी फाइनेंशियल मॉड्यूल से जुड़ा माना गया था।

आनंद ने NDTV को बताया कि राज्य पुलिस घटना के बारे में केंद्रीय एजेंसियों को सूचित कर रही है और केंद्रीय गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट को सभी प्रासंगिक विवरण प्रदान किए गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें