पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, सांबा जिले में BSF को बनाया निशाना, एक जवान की मौत

पाकिस्तानी रेंजर्स की तरफ से की गई इस गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान की मौत होने की खबर है। BSF के हेड कॉन्सटेबल को गोली लगी थी और इलाज के दौरान उसने अपना दम तोड़ दिया। मामले से जुड़े सूत्रों ने News 18 को बताया कि BSF के हेड कॉन्सटेबल की शहादत स्पानर हमले में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने भी गोलीबारी के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स को निशाना बनाया। अधिकारियों ने कहा कि साफ साफ यह सीज फायर को तोड़ने का मामला है

अपडेटेड Nov 09, 2023 पर 3:05 PM
Story continues below Advertisement
पाकिस्तानी रेंजर्स की तरफ से की गई इस गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान की मौत होने की खबर है। BSF के हेड कॉन्सटेबल को गोली लगी थी और इलाज के दौरान उसने अपना दम तोड़ दिया

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में इंटरनेशल बॉर्डर पर एक बार फिर से पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी की है। पाकिस्तानी रेंजर्स की तरफ से की गई इस गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान की मौत होने की खबर है। BSF के हेड कॉन्सटेबल को गोली लगी थी और इलाज के दौरान उसने अपना दम तोड़ दिया। मामले से जुड़े सूत्रों ने News 18 को बताया कि BSF के हेड कॉन्सटेबल की शहादत स्पानर हमले में हुई है।

भारत ने भी दिया हमले का मुंहतोड़ जवाब

अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने भी गोलीबारी के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स को निशाना बनाया। अधिकारियों ने कहा कि साफ साफ यह सीज फायर को तोड़ने का मामला है। सूत्रों ने News18 को बताया कि स्नाइपर हमले से पता चलता है कि पाकिस्तान रेंजर्स जानबूझकर कर BSF के जवानों को निशाना बना रहे हैं और सीज फायर को तोड़ रहे हैं। इससे पहले भी इस तरह की कोशिशें की जा चुकी हैं।

भारत सरकार हमास पर नहीं लगाएगी प्रतिबंध? जानें क्या है इसके पीछे की वजह | Moneycontrol Hindi


क्या कहा BSF ने

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के प्रवक्ता ने कहा कि 8 से 9 नवंबर के दरमियान मगढ़ इलाके में पाकिस्तान रेंजर्स की तरफ से बेवजह गोलीबारी की गई। इसका BSF के जवानों ने भी माकूल जवाब दिया। इस गोलीबारी में BSF का एक जवान घायल भी हो गया। जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। जारी किए गए बयान के मुताबिक BSF ने भी बिना उकसावे की गोलीबारी का जवाब दिया।

भारत-पाक सीमा पर हाई अलर्ट

गोलीबारी की इस ताजा घटना के बाद भारत और पाकिस्तान की सीमा को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है। वहीं भारत के दूसरे बलों ने भी इस घटना के बाद अलर्ट को बढ़ा दिया है। सूत्रों ने कहा कि सैनिकों को इस तरह की किसी भी घटना से बचने के लिए अलर्ट पर रहने और उचित गियर पहनने के लिए कहा गया है। विराम उल्लंघन के बाद अलर्ट बढ़ा दिया है। बीते तीन हफ्तों में पाकिस्तानी की तरफ से गोलीबारी की यह तीसरी वारदात है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।