Get App

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, सांबा जिले में BSF को बनाया निशाना, एक जवान की मौत

पाकिस्तानी रेंजर्स की तरफ से की गई इस गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान की मौत होने की खबर है। BSF के हेड कॉन्सटेबल को गोली लगी थी और इलाज के दौरान उसने अपना दम तोड़ दिया। मामले से जुड़े सूत्रों ने News 18 को बताया कि BSF के हेड कॉन्सटेबल की शहादत स्पानर हमले में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने भी गोलीबारी के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स को निशाना बनाया। अधिकारियों ने कहा कि साफ साफ यह सीज फायर को तोड़ने का मामला है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Nov 09, 2023 पर 3:05 PM
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, सांबा जिले में BSF को बनाया निशाना, एक जवान की मौत
पाकिस्तानी रेंजर्स की तरफ से की गई इस गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान की मौत होने की खबर है। BSF के हेड कॉन्सटेबल को गोली लगी थी और इलाज के दौरान उसने अपना दम तोड़ दिया

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में इंटरनेशल बॉर्डर पर एक बार फिर से पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी की है। पाकिस्तानी रेंजर्स की तरफ से की गई इस गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान की मौत होने की खबर है। BSF के हेड कॉन्सटेबल को गोली लगी थी और इलाज के दौरान उसने अपना दम तोड़ दिया। मामले से जुड़े सूत्रों ने News 18 को बताया कि BSF के हेड कॉन्सटेबल की शहादत स्पानर हमले में हुई है।

भारत ने भी दिया हमले का मुंहतोड़ जवाब

अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने भी गोलीबारी के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स को निशाना बनाया। अधिकारियों ने कहा कि साफ साफ यह सीज फायर को तोड़ने का मामला है। सूत्रों ने News18 को बताया कि स्नाइपर हमले से पता चलता है कि पाकिस्तान रेंजर्स जानबूझकर कर BSF के जवानों को निशाना बना रहे हैं और सीज फायर को तोड़ रहे हैं। इससे पहले भी इस तरह की कोशिशें की जा चुकी हैं।

भारत सरकार हमास पर नहीं लगाएगी प्रतिबंध? जानें क्या है इसके पीछे की वजह | Moneycontrol Hindi

क्या कहा BSF ने

सब समाचार

+ और भी पढ़ें