Get App

पाकिस्तानी आदमी ने भारत के चंद्रयान-3 की सफलता पर ली चुटकी, ‘हम तो पहले से ही चांद पर हैं’

Pakistani on Chandrayaan: 23 अगस्त को जबसे भारत ने चंद्रयान 3 को चांद पर भेजा है तबसे देशभर में एक जश्न का माहौल है। भारत की इस उपलब्धि पर पड़ोसी देश पाकिस्तानी की एक वीडियो सामने आई है। जहां वो अपनी उपलब्धियां गिनाते नजर आ रहे हैं साथ ही अपने देश की तुलना चांद से कर रहे हैं। आदमी के इस रिएक्शन को देख सब हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 24, 2023 पर 2:55 PM
पाकिस्तानी आदमी ने भारत के चंद्रयान-3 की सफलता पर ली चुटकी, ‘हम तो पहले से ही चांद पर हैं’
आदमी ने कहा कि क्या चांद पर पानी है? नहीं और हमारे पास भी पानी नहीं है।

Pakistani on Chandrayaan: भारत के चंद्रयान 3 की सफलता के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी लोगों का रिएक्शन सामने आया है। एक पाकिस्तानी आदमी ने चंद्रयान की सफलता पर पाक की राजनीतिक और आर्थिक व्यवस्था पर तंज कसा। जब आदमी से पूछा गया कि वो भारत के चंद्र मिशन पर क्या कहना चाहेंगे तो उसने कहा- वो तो पैसे लगा के गए हैं ना, हम तो ऑलरेडी चांद पर हैं।

चांद और पाकिस्तान में समानताएं

यूट्यूबर ने आदमी को जब विस्तार से अपना कमेंट समझाने के लिए कहा तो आदमी ने कहा कि क्या चांद पर पानी है? नहीं और हमारे पास भी पानी नहीं है। क्या चांद के पास गैस है? नहीं और ना ही हमारे पास है। इसके बाद आस-पास के लोग हंसने लग जाते हैं। इसके बाद आदमी ने कहा कि चांद पर भी बिजली नहीं है और ना ही पाकिस्तान में लोगों के पास है। इसके बाद आदमी ने अपने पीछे के अंधेरे की ओर इशारा किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें