Pani Puri: गोलगप्पा भारत का सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा स्ट्रीट फूड है। इस डिश को भले ही महिलाओं का पसंदीदा कहा जाता है लेकिन सच तो यह है कि पुरुष भी इसके स्वाद के आगे मजबूर हो जाते हैं। भारत में हर राज्य के पास अपनी एक खास डिश है, लेकिन गोलगप्पा एक ऐसा फूड है। जिसे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नाम से पुकारा जाता है। कुछ जगह इसे पानी पुरी तो कहीं फुल्की तो कहीं बताशे के नाम से मशहूर है। बहुत से लोग सोचते होंगे कि इस बिजनेस में कुछ खास फायदा नहीं होगा। लेकिन एक पानीपुरी विक्रेता ने जब अपनी रोजाना की कमाई बताई तो हर कोई सन्न रह गया।
हाल ही में एक यूट्यूबर ने पानीपुरी (Golgappa seller monthly income) वाले से बातचीत की। फिर उससे पूछा कि उसकी कमाई कितनी है? पानी पुरी वाले की कमाई सुनकर आपको पता चलेगा कि कई प्राइवेट नौकरी वालों से भी ज्यादा कमाई कर लेता है।
पानीपुरी वाले की एक दिन की कमाई 2,500 रुपये
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें यूजर ने पानीपुरी वाले पूछा कि कितनी कमाई कर लेते हो, जवाब में पानीपुरी वाले ने कहा कि वो रोजाना करीब 2,500 रुपये कमा लेता है। इतना सुनते ही हर कोई हैरान रह गया। इस वीडियो को अब तक 15 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। हालांकि पानी पुरी वाले की पहचान उजागर नहीं की गई है। एक यूजर ने कमेंट पर लिखा है कि यह बहुत मेहनत का काम है। उन्हें सब कुछ नए सिरे से तैयार करना होता है। पूरे दिन खड़े-खड़े परोसना होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे काम करना बेहद कठिन है। गर्मी, सर्दी बरसात सबकुछ झेलना पड़ता है। कभी-कभी चोर लोग उनके पैसे भी उड़ा लेते हैं।
पानीपुरी वाले की रोजाना की कमाई के हिसाब से वो महीने में करीब 75,000 रुपये तक कमा लेते हैं। वहीं अगर प्राइवेट नौकरियों की चर्चा की जाए तो शुरुआती दौर में आमतौर पर लोगों को 25,000 – 30,000 रुपये महीना मिलते हैं। वहीं मिड लेवल में पहुंचने पर 50,000 रुपये तक हो सकता है।