अगर आप पासपोर्ट बनवाने की तैयारी में है या उसे रिन्यू कराना है तो फौरन अलर्ट हो जाएं। इसकी वजह ये है कि आज से अगले पांच दिनों तक पासपार्ट से जुड़े कामकाज होने की संभावना बेहद कम है। दरअसल, टेक्निकल मेंटेनेंस की वजह से पासपोर्ट सेवा पोर्टल 29 अगस्त की रात 8 बजे से 2 सितंबर की सुबह तक बंद रहेगी। यानी अब आपको नया पासपोर्ट बनवाने के लिए 5 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं अगर आप नए पासपोर्ट के लिए पहले से ही अप्लाई कर चुके हैं और उसके लिए आपको 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच की कोई डेट मिली है, तो वह भी कैंसिल करके आगे बढ़ा दी जाएगी।
