Get App

Bengaluru: मामूली कहासुनी के बाद बेटी ने कर दी मां की हत्या, फिर खुद शव को सूटकेस में डाल पहुंच गई थाने

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जिस महिला ने थाने पहुंचकर सरेंडर किया, वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। युवती एक फिजियोथेरेपिस्ट है और अपने पति के साथ बेंगलुरु में रह रही थी। अपनी मां से लगातार उसका झगड़ा होता रहता था। ऐसे में उसने नींद की दवा खिलाकर अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2023 पर 11:19 AM
Bengaluru: मामूली कहासुनी के बाद बेटी ने कर दी मां की हत्या, फिर खुद शव को सूटकेस में डाल पहुंच गई थाने
पुलिस के मुताबिक, नियमित विवाद के चलते महिला ने अपनी मां की हत्या करने की बात कबूल की

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) में एक 39 वर्षीय फिजियोथेरेपिस्ट ने अपनी मां से मामूली कहासुनी के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि हत्या के बाद महिला ने अपनी मां के शव को एक सूटकेस में भर लिया और खुद शहर के एक पुलिस स्टेशन ले आई। पुलिस स्टेशन पहुंची महिला ने ये कहकर सरेंडर कर दी कि उसने ही अपनी मां की हत्या की है। ये घटना शहर के मइको लेआउट पुलिस स्टेशन लिमिट की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को दोपहर तकरीबन 1 बजे 35 साल की महिला एक नीले रंग का सूटकेस लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस के मुताबिक, नियमित विवाद के चलते महिला ने अपनी मां की हत्या करने की बात कबूल की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शादीशुदा था और अपराध के समय उसका पति घर पर नहीं था। उन्होंने बताया कि महिला की सास घर में मौजूद थी, लेकिन वह इस बात से अनजान थी क्योंकि हत्या कमरे के अंदर हुई थी।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जिस महिला ने थाने पहुंचकर सरेंडर किया, वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। युवती एक फिजियोथेरेपिस्ट है और अपने पति के साथ बेंगलुरु में रह रही थी। अपनी मां से लगातार उसका झगड़ा होता रहता था। ऐसे में उसने नींद की दवा खिलाकर अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें