Get App

PM मोदी ने KGF स्टार यश, कॉमेडियन अय्यो श्रद्धा, Zerodha के निखिल कामथ और पूर्व क्रिकेटरों सहित इन दिग्गज हस्तियों से की मुलाकात

BJP की कर्नाटक यूनिट ने पीएम मोदी और यश, शेट्टी, दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी पुनीत राजकुमार और ‘अय्यो श्रद्धा’ के नाम से मशहूर कॉमेडियन श्रद्धा की एक तस्वीर ट्वीट की। बीजेपी ने तस्वीर के साथ किए गए ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में कर्नाटक फिल्म जगत के दिग्गजों से मुलाकात की। उन्होंने उनसे संस्कृति और नए भारत एवं कर्नाटक की प्रगति में उनके योगदान के बारे में चर्चा की

Curated By: Akhileshअपडेटेड Feb 13, 2023 पर 5:40 PM
PM मोदी ने KGF स्टार यश, कॉमेडियन अय्यो श्रद्धा, Zerodha के निखिल कामथ और पूर्व क्रिकेटरों सहित इन दिग्गज हस्तियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में कर्नाटक फिल्म जगत के दिग्गजों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में KGF फेम कन्नड़ अभिनेता यश (Yash), कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty), पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ तथा वेंकटेश प्रसाद समेत कुछ अन्य मशहूर हस्तियों से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, सोमवार को एयरो इंडिया के 14वें संस्करण के उद्घाटन में भाग लेने के लिए पीएम मोदी के बेंगलुरु पहुंचने के बाद रविवार को यहां राजभवन में आयोजित रात्रिभोज बैठक में यह मुलाकात हुई।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कर्नाटक यूनिट ने पीएम मोदी और यश, शेट्टी, दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी पुनीत राजकुमार और ‘अय्यो श्रद्धा’ के नाम से मशहूर कॉमेडियन श्रद्धा की एक तस्वीर ट्वीट की। बीजेपी ने तस्वीर के साथ किए गए ट्वीट में कहा, ‘प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में कर्नाटक फिल्म जगत के दिग्गजों से मुलाकात की। उन्होंने उनसे संस्कृति और नए भारत एवं कर्नाटक की प्रगति में उनके योगदान के बारे में चर्चा की।’

इसके साथ ही क्रिकेटर मयंक अग्रवाल, मनीष पांडे, एथर एनर्जी के सह-संस्थापक एवं सीईओ तरुण मेहता और जेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ सहित अन्य हस्तियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। अनिल कुंबले ने ट्वीट किया, ‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से कल बेंगलुरु में राजभवन में अपने क्रिकेट सहयोगियों के साथ मिलना हमारे लिए सम्मान की बात है। हम अपनी बातचीत को संजोएंगे। धन्यवाद पीएमओ इंडिया।’

सब समाचार

+ और भी पढ़ें