गुजरात के पोरबंदर एयरपोर्ट पर एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है यहां तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की खबर भी है। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है। जो हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है वो ALH-ध्रुव हेलीकॉप्टर है। गुजरात के पोरबंदर में एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान यह क्रैश हो गया। चालक दल के तीन सदस्यों की दुखद मौत हो गई। हेलिकॉप्टर के गिरते ही उसमें आग लग गई। इंडियन कोस्टगार्ड ने बताया कि हेलिकॉप्टर में 2 पायलट समेत 3 लोग सवार थे।
