Get App

Queen Elizabeth funeral: महारानी एलिजाबेथ II के 11 दिन के अंतिम संस्कार का कितना होगा खर्च और कौन चुकाएगा ये सारा पैसा?

Queen Elizabeth funeral: 19 सितंबर को रानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दुनियाभर के नेता, राजनेता, गणमान्य व्यक्तिय और कई मशहूर हस्तियां पहुंची थीं। इसलिए एक अनुमान है कि इस पूरे समारोह की लागत लाखों यूरो में होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2022 पर 9:26 PM
Queen Elizabeth funeral: महारानी एलिजाबेथ II के 11 दिन के अंतिम संस्कार का कितना होगा खर्च और कौन चुकाएगा ये सारा पैसा?
महारानी एलिजाबेथ II के 11 दिन का अंतिम संस्कार का कितना होगा खर्च

Queen Elizabeth funeral: क्या आपने कभी सोचा है कि महारानी एलिजाबेथ II (Queen Elizabeth II) के अंतिम संस्कार (Funeral) पर कितना खर्च हो रहा है? क्या इसका कुछ बोझ टैक्सपेयर्स पर पड़ेगा और क्या आधा कर्ज शाही परिवार उठाएगा? हालांकि, इन सवालों के जवाब साफ तौर पर अब तक नहीं मिले हैं। शाही इतिहासकार ने कहा है कि महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार राष्ट्र के नाम होगा।

19 सितंबर को रानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दुनियाभर के नेता, राजनेता, गणमान्य व्यक्तिय और कई मशहूर हस्तियां पहुंची थीं, इसलिए इस पूरे समारोह की लागत लाखों यूरो में होगी।

हालांकि, ब्रिटिश सरकार ने राजकीय अंतिम संस्कार की लागत का खुलासा नहीं किया गया है। Fox News के अनुसार, अंतिम संस्कार की लागत का खर्च टैक्सपेयर्स की तरफ से दिया जाएगा।

Fox News के रॉयल कंट्रीब्यूटर डंकन लारकोम्बे ने कहा, "इसकी लागत लाखों यूरो में है। हालांकि, हम सही लागत नहीं जानते, क्योंकि हमारे पास वास्तव में इसे लेकर आधिकारिक आंकड़े नहीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें