झारखंड के ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी ने अपनी अपनी कड़ी मेहनत और जुनून से खुद ही किस्मत बदल ली है। राजेश पिछले 25 साल से ट्रक चला रहे हैं। आज अपने यूट्यूब चैनल 'R Rajesh Vlogs' के जरिए पहचाने जाते हैं। इसके जरिए लाखों की कमाई कर रहे हैं। उनका खाने बनाने का जनुनू और पूरे देश की सैर ने ही राजेश को लोकप्रिय बना दिया। उन्होंने ट्रक चलाना अपने परिवार की मदद के लिए शुरू किया था, लेकिन उनका असली जुनून हमेशा से खाना बनाना रहा है। अब उसी शौक ने उन्हें यूट्यूब (YouTube) का हीरो बना दिया है। मौजूदा समय में राजेश रवानी के यूट्यूब पर 18.5 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।
