मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में गुरुवार को बिजली (Lightning) गिरने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में प्राकृतिक आपदा से मरने वालों की संख्या 45 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश के चार जिलों में मानसून की बारिश ने तबाही मचा रखी है।
