Weather Updates: इस सप्ताह इन राज्यों में होगी तेज बारिश, दिल्ली में आज पानी बरसने की संभावना, जानें अपने इलाके का मौसम का हाल

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। IMD के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में मानसून की गतिविधियां मंगलवार से फिर से तेज हो जाएगी

अपडेटेड Jul 05, 2022 पर 12:04 PM
Story continues below Advertisement
IMD ने आज दिल्ली में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश का अनुमान जताया है

Weather Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने आज दिन में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को सुबह साढ़े 8 बजे से मंगलवार को सुबह साढ़े 8 बजे तक 0.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को उमस भरा मौसम बना रहा। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- Mumbai Rains: मुंबई में मूसलाधार बारिश के बाद सड़कें जलमग्न! NDRF तैनात, IMD ने जारी किया अलर्ट


IMD के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में मानसून की गतिविधियां मंगलवार से फिर से तेज हो जाएगी।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

  • मौसम विभाग ने मंगलवार को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
  • IMD ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में), हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।
  • इसके अलावा आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा और गुजरात में पानी बरसने की संभावना है। IMD ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ आंधी और बिजली गिरने की भी भविष्यवाणी की है।
  • मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में बिजली और गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी भविष्यवाणी की है। वहीं दिल्ली में मंगलवार को बारिश होने की संभावना है।
  • दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश होने के बाद बुधवार को यह क्रमशः 31 और 24 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 05, 2022 12:00 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।