Get App

Weather News: राजस्‍थान में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात! 10 लोगों की मौत, अमरनाथ गुफा के पास आई अचानक बाढ़

मौसम विभाग के अनुसार, 28-29 जुलाई से राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 27, 2022 पर 1:27 PM
Weather News: राजस्‍थान में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात! 10 लोगों की मौत, अमरनाथ गुफा के पास आई अचानक बाढ़
अचानक अधिक बारिश होने से जोधपुर शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई

राजस्‍थान में बीते 24 घंटे में अनेक जगहों पर भारी बारिश हुई है। अचानक भारी बारिश से जोधपुर (Jodhpur) शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। जोधपुर में भारी बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ है। शहर में एक कार के पानी के बहाव के साथ बहने का वीडियो सामने आया है। इसके अलावा राज्य के अन्य कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राजस्थान के जोधपुर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों में भारी बारिश ने मंगलवार को बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए। शहर की सड़कें और रेलवे ट्रैक जलमग्न हो गए। जोधपुर में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में चार बच्चे डूब गए। इसके अलावा, जयपुर में पिछले दो दिनों में भारी बारिश के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, 28-29 जुलाई से राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।

अन्य राज्यों का हाल

राजस्थान के अलावा भारी बारिश के बाद तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के कई इलाकों में सड़कें नदी में तब्दील हो गईं। कई अपार्टमेंट में पानी भर गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। IMD ने पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना जताई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें