योगी आदित्यनाथ सरकार अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के परिसर में एक बहुत बड़ा कमल की आकृति का फाउंटेन लगाने जा रही है। 100 करोड़ का ये फाउंटेन स्पेशल मल्टीमीडिया शो के लिए जाना जाएगा। लगभग 25,000 लोग एकसाथ इस फाउंटेन पर शो का मजा ले पाएंगे। इसके आस-पास एक एंपीथिएटर जैसी सीटिंग अरेंजमेंट की गई है। प्लान के मुताबिक ये नया फाउंटेन गुप्तारघाट और नयाघाट के पास बनाया जाएगा। 20 एकड़ में फैला ये फाउंटेन 50 मीटर की ऊंचाई तक पानी फेंकेगा। फाउंटेन कॉम्प्लेक्स लोगों को एक स्पीरिचुअल एक्सपीरिएंस देगा। श्री राम मंदिर में पानी का अलग-अलग तरीकों से काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा।
वेटिंग जोन में शांति से बैठ पाएंगे श्रद्धालु
फाउंटेन मंदिर के चारों ओर खासकर वेटिंग जोन को और भी रिफ्रेशिंग और रिलैक्सिंग बना देगा। ये वो जगह होगी जहां भगवान राम की भव्य कहानी लोगों को दिखाई जाएगी। सभी टूरिस्ट और श्रद्धालुओं के लिए ये एक कभी ना भूलने वाला एक्सपीरिएंस रहेगा। ये एक जादुई जगह रहेगी जहां सभी श्रद्धालु मिलकर शांति से एकसाथ बैठकर प्रार्थना कर पाएंगे।
सात एंट्रेस जो फाउंटेन तक ले जाएंगी
डॉक्यूमेंट में फाउंटेन को मंदिर का अहम हिस्सा बताया गया है। लोगों को मंदिर से जोड़ने का काम फाउंटेन करेगा। जो लोगों के आध्यात्म और श्रद्धा की एक जगह बनेगा। बात करें डिजाइन की तो कमल भारत का राष्ट्रीय फूल है और इसके साथ ही भारतीय संस्कृति का प्रतिबिंब भी। इस कमल के फूल की सात पंखुड़ियां रहेंगी। ये पंखुड़ियां सात पवित्र नदियों गंगा, यमुना, सरस्वती, सिंधु, नर्मदा, गोदावरी और कावेरी को दर्शाएंगी। जहां ये पंखुड़ियां मिलेंगी उस सेंटर को भगवान राम के लिए डेडिकेट किया गया है। ये भगवान राम के सातवें अवतार भगवान विष्णु के लिए एक खास ट्रिब्यूट रहेगा। इस एंपीथिएटर में सात एंट्रेस बनी हुई हैं जो लोगों को सात अलग-अलग सेक्शंस में फाउंटेन के ईर्द-गिर्द बैठने की जगह की ओर ले जाएंगी।
हर पंखुड़ी के टॉप पर एक बड़ा बादल बना है जो इस फाउंटेन में पानी स्प्रे किया करेगा। पंखुड़ियों के ऊपर से नीचे की ओर आने वाला ये पानी एक खास तरह का विजुअल इंपेक्ट क्रिएट करेगा। दिन में फाउंटेन के पास से पानी की रिलैक्सिंग आवाज आएगी और शाम होते ही इसे एक बड़े स्टेज में बदल दिया जाएगा जहां रामायण की दुनिया में लोगों को पहुंचाया जाएगा। बीच में बने बड़े तालाब का डायमीटर 100 मीटर का होगा जिसमें पानी, लाइट और साउंड का क्रिएटिव फ्यूजन देखने को मिलेगा।
खास जेट्स और एयर शूटर्स की मदद से दिखेगा रामायण का नजारा
सेंट्रल पूल के आस-पास बने एंपीथिएटर में 25,000 लोगों के बैठने का सीटिंग अरेंजमेंट रहेगा। इस फाउंटेन में मल्टीलेवल जाइंट पैराबॉलिक जेट थ्री डी, मल्टी लेवल वर्टिकल जेट्स एयर शूटर्स, जाइंट क्लाउड स्प्रे और कई तरह के इक्विपमेंट्स लगे हुए हैं। जो इसके एक्सपीरिएंस को और भी ज्यादा बेहतरीन बना देंगे।